Raigarh News: हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । जूटमिल पुलिस द्वारा कल रात हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी रामसिंह सिदार को जूटमिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, आरोपी को आज जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।

Raigarh news
Raigarh news

Read more: Raigarh News: मतगणना सेंटर में मोबाइल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट, गुटका ले जाना प्रतिबंधित

Raigarh News: जानकारी के मुताबिक आहत महिला बुधयारिन बाई (25 साल) के पति केशव महंत निवासी ग्राम ननसिया द्वारा 16 नवंबर की रात्रि थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पूर्व में उसकी बहन मधु सिदार, उसका पति राम सिंह सिदार और रितु महंत गांव ननसिया में रहते थे । उसकी पत्नी बुधियारिन का उसकी मां, दीदी मधु और बहन रीतू के बीच घरेलू झगड़ा विवाद होता था । इसी झगड़ा विवाद को लेकर 16 नवंबर के शाम मधु, रितु और मधु का पति राम सिंह सिदार घर अंदर घुसकर उसकी पत्नी बुधियारिन बाई से पूर्व झगड़ा विवाद रंजीश को लेकर गाली गलौज मारपीट करते हुए हाथ मुक्का और डंडा, लोहे के तवे से मारपीट किए हैं जिसमें बुधियारिन बाई को गंभीर चोटे आई है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में आरोपियों के विरुद्ध धारा 450, 307, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर घटना के बाद से फरार हुए दोनों महिला आरोपी मधु सिदार रायगढ़ और रितु महंत को 19 नवंबर को जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । घटना के बाद से आरोपी राम सिंह सिदार फरार होकर लुक छिप रहा था जिसे कल शाम जेलपारा क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर टीआई जूटमिल रामकिंकर यादव एवं स्टाफ द्वारा दबिश देकर पकड़ा । आरोपी रामसिंह सिदार पिता चमार सिंह सिदार उम्र 39 साल जेलपारा थाना जूटमिल को जूटमिल पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, आरक्षक धर्नुजय बेहरा और विनय तिवारी की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button