Raigarh News: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए तिथि निर्धारित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए तिथि निर्धारित

Raigarh News रायगढ़, 5 अप्रैल2023/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसमें छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल 2023 से प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके तहत प्रवेश हेतु आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से 5 मई 2023 निर्धारित की गई है। इसी तरह अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 5 से 10 मई तक तथा एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 से 15 मई 2023 तक की जाएगी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय के लिए प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।

Read more:Raigarh News: छात्रों के लिए अच्छी खबर:जिले में नीट की कोचिंग 5 अप्रैल से शुरू

Raigarh News लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को एडमिशन के दौरान विशेष रूप से प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए है, ताकि ऐसे कोई भी छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित न हो। इसी तरह बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीटों का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन करें। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जाएगा। रिक्त सीट के विरूद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन करें। विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेंगे। कक्षा पहली से प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। इन विद्यालयों में कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 9 वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button