Raigarh News: सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे रायगढ़… इन-इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम,रायगढ़ पुलिस ने जारी किया पार्किंग के लिए रुटमेप

Raigarh News: बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी के साथ विधायक, भाजपा और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री श्री अग्रोहाधाम भवन(धर्मशाला) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। अग्र समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला देश की सबसे बड़ी धर्मशाला होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, समाज के लोग प्रदेशभर और दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री साय पहली बार रायगढ़ आएंगे। वहीं शहर में पहली बार किसी लोकसभा अध्यक्ष का आगमन होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर रायगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे से कबीर चौक रायगढ़ से रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। रोड शो बीजेपी दफ्तर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय शाम 4.55 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां से 5.45 बजे श्री अग्रोहा धाम रायगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read more: नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजा रायगढ़
मुख्यमंत्री साय रात्रि आठ बजे होटल ट्रिनिटी ग्रैंड रायगढ़ में पत्रकारों तथा वरिष्ठजन से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायगढ़ में ही होगा। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला चार्टर्ड प्लेन से दोपहर 2:30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। 2.30 से शाम छह बजे तक लोकसभा अध्यक्ष सर्किट हाउस में कुछ प्रतिष्ठत लोगों से मिलेंगे। छह से आठ बजे तक बिरला अग्रोहाधाम लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। रात्रि 8.15 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
*वाहन आवागमन / निषेधाज्ञा एवं निर्देश*
आप सभी आमजन, गणमान्य नागरिक, वाहन चालक/ स्वामी एवं ट्रांसपोर्टरगण को सूचित किया जाता है कि *माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन* जिला प्रवास रोड-शो एवं विभिन्न कार्यक्रम दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *दिनांक 27.12.2023* को *प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक* क्रमशः
1 जोरापाली (खरसिया रोड),
2 धनागर (नंदेली रोड),
3 झारमुडा मेन रोड (पुसौर रोड), 4 छातामुड़ा चौक,
5 इंदिरा विहार,
6 चिराईपानी,
7 लाखा (घरघोड़ा रोड)
8 बड़माल (रेंगालपाली रोड)
उपरोक्त पॉइंट से भारी वाहनों का प्रवेश /आवागमन पूर्णतः *प्रतिबंधित* किया गया है *एवं*
जिन्हें :-
*1* घरघोड़ा रोड से जिन्हें रायगढ़ या उड़ीसा जाना है वह घरघोड़ा से छाल रोड होकर खरसिया से चंद्रपुर से यथास्थान जा सकते हैं।।
*2* उड़ीसा / रेंगालपाली रोड से जिन्हें सारंगढ़ या रायपुर जाना है वह रेंगालपाली रोड से बड़माल लारा तिराहा होते हुए पुसौर बोरोडीपा चौक से थाना सरिया थाना बरमकेला होते हुए सारंगढ़ या रायपुर की ओर प्रस्थान कर सकते हैं ।।
*3* जिन वाहन चालकों को सारंगढ़ से रायगढ़ एवं घरघोड़ा की ओर आना है वे चंद्रपुर से डभरा मार्ग होते हुए खरसिया से रायगढ़ या घरघोड़ा जा सकते हैं ।।
Raigarh News: यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान का पालन कर यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करने विनम्र अपील की जाती है।।।
*यातायात पुलिस रायगढ़*



