Raigarh News: शिवम मोटर्स में अचानक लगी भीषण आग ,कई गाड़ियां जलकर राख

Raigarh News रायगढ़। मंगलवार की शाम शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छातामुड़ा बाईपास में स्थित शिवम मोटर्स में अचानक आग लग जाने की घटना में कई गाडियां जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने तकरीबन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सकी।
Read more: राजधानी में एक बार फिर कोरोना ने मचाया कोहराम, एक दिन में 980 मरीजों की पुष्टि

Raigarh News इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी सीताराम धु्रव ने बताया कि मंगलवार की शाम शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में लगी थी उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नही हो हुई। हालांकि इस घटना में लाखों का नुकसान होनें की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की संभावना के संबंध में शिवम मोटर्स के संचालक ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है और नुकसान के संबंध में कंपनी के लोग ही जांच के बाद आंकलन करेंगे।



