रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: शिक्षक दिवस के दिन घर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ रास्ते में धरमजयगढ़ प्रेमनगर के लड़कों द्वारा रास्ता रोककर लड़कियों से छेड़खानी किया गया था । मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज के बाद से आरोपी फरार थे । थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाए गए थे । आज मुखबीर सूचना पर पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार की जब्ती की गई है ।

Also read:सरकार ने राशन कार्ड को लेकर दिया बड़ा अपडेट,आपके पास भी है राशन कार्ड तो अब मिलेगा बड़ा फायदा

Raigarh News घटना के संबंध में दिनांक 05.09.2022 को बालिका के परिजन द्वारा आवेदन देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस पर अपराध क्रमांक 173/ 2022 धारा 294, 506, 323, 352, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरमियान बालिकाओं के न्यायालयीन कथन एवं महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, जिसमें घटना दिनांक को *नरेंद्र मंडल, बिट्टू सरकार और वाहन चला रहा राजा तीन लड़के* रास्ता रोककर छेड़खानी करना बताएं तदुपरांत प्रकरण में *धारा 354 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया* फरार आरोपियों के संबंध में शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी धररजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा सतत पर्यवेक्षण में लेकर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसी क्रम में आज छेड़खानी करने वाले *आरोपी नरेंद्र मंडल पिता महादेव मंडल उम्र 22 साल एवं मनीष सरकार पिता नित्यानंद सरकार 22 साल दोनों निवासी प्रेमनगर थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर आरोपियों से *अर्टिगा वाहन सीजी 30- 0348 जप्त* कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है फरार आरोपी राजा की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button