रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: शाम को मौसम खराब होने से 5 फीडर में फिर से हुआ है ब्रेकडाउन, किया जा रहा सुधार

बिजली आपूर्ति बहाल करने शहर में 20 टूटे खंबों और 21 जगहों पर टूटे तार और ग्रामीण इलाकों में 46 टूटे खंबों को सुधारा गया, अभी भी काम जारी

Raigarh News रायगढ़, 2 जून 2024/ कल आए आंधी तूफान से शहर में बाधित हुई विद्युत व्यवस्था को सुधार करने का कार्य सीएसईबी द्वारा लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बिजली विभाग के साथ नगर निगम आयुक्त और एसडीएम को व्यवस्थाएं जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हुए हैं। एसई सीएसईबी श्री मनीष तनेजा ने बताया कि कल करीब 100 से अधिक पेड़ टूटे है। बीती रात से अब तक शहरी और ग्रामीण इलाके में तूफान में पेड़ गिरने से टूटे 66 खंबो में सुधार कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र मे 11 केवी के 7 खंबे और निम्न दाब लाइन के 13 खंबे टूट गए थे तथा 21 जगहों पर तार टूटे थे।

Read. More : Raigarh News: बिजली कटौती और बढ़ती बिजली दरें छत्तीसगढ़ की जनता पर महंगाई का बोझ, भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के साथ कर रही अत्याचार – उमेश पटेल

Raigarh News जिसके कारण शहर की सभी 45 विद्युत लाइन बंद हो गई थी। जिनमे से 8 फीडर को छोड़कर बाकी कल ही चालू कर लिए थे। बाकी में आज खंबे लगाकर और तार खींचकर चालू किए गए। लेकिन शाम को अचानक मौसम खराब होने के कारण 5 फीडर फिर ब्रेकडाउन हो गए। जिनमे सुधार कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों मे 11 के वी के 18 पोल और निम्न दाब लाइन के 35 पोल टूटे थे। जिनमे से 11 के वी के सभी पोल तथा निम्न दाब लाइन के 28 पोल लगाकर लाइन चालू की गई। ग्रामीण क्षेत्रों मे 33 केवी के 8 नंबर फीडर और 11 केवी के 12 नंबर फीडर ब्रेकडाउन हुए थे जो सुबह तक चालू कर लिए गए थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button