Raigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा' के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना अनुसार करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना अनुसार करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

Raigarh News रायगढ़, 14 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने के साथ संबंधित हितग्राहियों का चयन कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाना हैं।

Raigarh news
Raigarh News

सीईओ श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं निर्धारित रूट अनुसार किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर कार्य विभाजन एवं नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्य विभाजन कर दायित्व सौंपा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति गठित करने के निर्देश देते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए।

 

Read more:Raigarh News: 19 दिसंबर को रायगढ़ में रोजगार मेला,223 विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां, जाने पूरी डिटेल्स

सीईओ श्री यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Raigarh News: सीईओ श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे-स्वच्छ भारत मिशन,आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button