Raigarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार छात्रों को देंगे मार्गदर्शन..

Raigarh News रायगढ़, 28 जून 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रन्थालय में करियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव बांटेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स देंगे। इसी क्रम में इस शुक्रवार 30 जून को सुबह 10 बजे जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार छात्रों के बीच होंगे। जहां वे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।
Read more Raigarh News: 8 बदमाशों का खोला गया गुंडा फाइल, चुनाव से पहले बदमाशों पर नकेल कसने की कवायद…
Raigarh News उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिन्हा की विशेष पहल पर रायगढ़ जिला में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी एवं रोजगार के अवसरों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग कक्षायें जिला ग्रंथालय रायगढ़ में संचालित किए जा रहे हैं, इसके साथ ही वर्तमान में जिला ग्रंथालय रायगढ़ में पीएससी की कोचिंग कक्षायें संचालित हो रही हैं। जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर व प्रतियोगी माहौल प्रदान किया जा सके। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से जिले के युवाओं को बेहतर परिणाम मिल सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत पिछले हफ्ते सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव और नौसेना में लेफ्टिनेंट कृपासिंधु पटेल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया था।



