रायगढ़

Raigarh News: वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए संवेदना अभियान के माध्यम से लोगों को करें जागरूक-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News रायगढ़, 21 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में हाथियों की सुरक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा जिले में हाथियों की उपस्थिति एवं क्षेत्र की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया की जिले में लगभग 51 हाथी उपस्थित है। जिसका समय-समय पर लोकेशन लेकर ग्रामीणों को सूचना दी जाती है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं हाथी मानव द्वंद की समस्या से निपटने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि वन विभाग द्वारा नियमित गश्त किया जा रहा है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन की स्थिति में ग्रामीणों का रेस्क्यू कार्य भी किया जाता है। इसके अलावा सूचना और सुरक्षा के लिए हाथी मित्र भी बनाए गए है। साथ ही इन कार्यों में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने जन हानि, जन घायल, पशु हानि, फसल हानि एवं अन्य संपत्ति हानि के प्रकरणों का त्वरित निराकरण एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुआवजा राशि प्रदान किया जा रहा है।
बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने संवेदना अभियान के माध्यम से लोगों को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने कहा की विकासखंड स्तर पर होने वाले प्रत्येक विभागीय बैठक में सरपंच, सचिव को शामिल करें एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को वन्य जीव सुरक्षा कानून की जानकारी दें। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा जिन क्षेत्रों में वन्य जीव शिकार एवं लकड़ी तस्करी की जाती है, उन क्षेत्रों में तस्करों पर बिना भय के कार्यवाही करें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर सभी फॉरेस्ट एरिया में फॉरेस्ट फायर से निपटने हेतु व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएफओ सुश्री मंडावी के अनुरोध पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने वन क्षेत्रों से गुजरने वाली एवं मानक उंचाई से नीचे झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ जंगली जानवर के रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश करने पर देखने के लिए उमडऩे वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग की सहायता की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुलिस विभाग को सहयोग के लिए निर्देशित किए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री भरत राम धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक श्री बेनिदिक्त मिंज, ईई विद्युत विभाग श्री गुंजन शर्मा, श्री एस.के.साहू, उप वन मंडलाधिकारी रायगढ़ श्री एम.एम.मिश्रा, उप वन मंडलाधिकारी घरघोड़ा श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा, उप वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ श्री बाल गोविन्द साहू उपस्थित रहे।

Read more:छत्तीसगढ़: 4 साल की मासूम से स्कूल में हुआ दुष्कर्म, वॉइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार
Raigarh News: *रागी, कोदो-कुटकी की खरीदी में करें वृद्धि*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुल 65 वनोपज की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने विकासखण्डवार रागी, कोदो-कुटकी खरीदी की समीक्षा करते हुए रागी और कोदो-कुटकी खरीदी की मात्रा में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वन धन केंद्र की जानकारी लेते हुए कहा कि वनधन केंद्र की महिला समूहों के आय में वृद्धि के लिए उन्हे रीपा गोठानों से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवर्ती चराई केंद्रों में नियमित गोबर खरीदी के साथ एंट्री के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button