रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ स्टेडियम में 2 करोड़ से अधिक की लागत से सुविधाओं का हुआ विस्तार, 29 अगस्त को होगा लोकार्पण, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि..

Raigarh  News
Raigarh  News

 

Raigarh  News 28 अगस्त 2023/ रायगढ़ शहर के बोईरदादर स्टेडियम में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जिसका लोकार्पण 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याणमंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में शाम 6 बजे से होगा। रायगढ़ स्टेडियम में आधुनिक उपकरणों से जिम तैयार किया गया है। इसके साथ ही यहां बैडमिंटन का वुडन कोर्ट, एक नया बास्केट बाल कोर्ट के अलावा ताईक्वांडो हाल, स्वीमिंग पुल, टेबिल टेनिस व स्टेडियम पवेलियन को भी अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा सौजन्य हॉकी मैच का भी आयोजन दोपहर 3 बजे से यहां किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button