रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ समेत छत्तीसगढ़ के इन जिलों में लू का अलर्ट

Raigarh News नौतपा के 6वें दिन भी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हीट वेव और रात के समय भी तापमान ज्यादा रहेगा। बुधवार को रायगढ़ 46.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर (माना) में 45.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शाम 7 बजे के बाद भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि आसमान में कुछ जगहों पर बादल भी छाए हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में रात का तापमान 31 डिग्री के पार रहा। जिससे गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, ओवरहीट की वजह से बिलासपुर में अलायंस एयर ने फ्लाइट पर लगेज ले जाने पर रोक लगा दी है।

22 जिलों में हीटवेव और रात तापमान रहेगा ज्यादा

Raigarh News मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगाँव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, मोहाला मानपुर-आम्बागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में एक-दो जगहों पर हीट वेव और रात का तापमान गर्म रहने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button