Raigarh News: रायगढ़ शहर में प्रशासन व पुलिस ने निकला पैदल मार्च

Raigarh News *रायगढ़* । आज दोपहर चार पहिया वाहनों में फ्लैग मार्च के बाद शहर में प्रशासन व पुलिस ने पैदल मार्च कर शहर में शांति, सुरक्षा व सौहार्द का संदेश दिया । एसपी आफिस से निकला पैदल मार्च शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों से होता पूरे मार्केट एरिया में भ्रमण किया गया । पैदल मार्च में एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीएसपी रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय, ट्राफिक डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, तहसीलदार रायगढ़, आरआई अमरजीत खुंटे, टीआई कोतवाली शनिप रात्रे, थाना प्रभारी चक्रधरनगर एसआई नंदलाल पैंकरा, थाना प्रभारी जूटमिल एसआई कमल पटेल के साथ थाना कोतवाली, पुलिस लाइन और 6वीं बटालियन के जवान सम्मिलित थे ।
Read more:Raigarh News: होली को लेकर रायगढ़ जिले में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Raigarh News वहीं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, तहसीलदार विद्याभूषण साव के नेतृत्व में घरघोड़ा नगर में निकाला पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी के साथ घरघोड़ा थाने का पुलिस बल शामिल थे । त्योहार को लेकर एसडीओपी दीपक मिश्रा , तहसीलदार विद्याभूषण साव ने घरघोड़ावासियों को होली की शुभकामनाएं देकर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील किया गया ।



