रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क 15 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु 3 जून तक करा सकते है पंजीयन

Raigarh News रायगढ़, 30 मई 2023/ रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत रोजगार/स्वरोजगार की संभावनाओं के आधार पर हितग्राहियों को लघु अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका से जोडऩे हेतु विभिन्न कोर्स में नि:शुल्क 15 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। हितग्राही की न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षणिक योग्यता/आयु की बाध्यता नहीं है।
Raigarh News प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ दिनांक 3 जून 2023 तक पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के मोबाईल नं 6264131256 से संपर्क कर सकते हैं।



