Raigarh News: रायगढ़ मे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा! लॉज में चल रहा था देह व्यापार, 3 लड़कियों के साथ 3 लड़के पकड़ाए – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ मे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा! लॉज में चल रहा था देह व्यापार, 3 लड़कियों के साथ 3 लड़के पकड़ाए

Raigarh News रायगढ़. रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र में एक लाॅज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. सूत्रों से मिली जानकारीके अनुसार  3 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है.  पुलिस ने मौके से लाॅज के मालिक को भी पकड़ा है. यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.

सूत्रों ने बताया खरसिया थाना क्षेत्र में एक लाॅज में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी. यह भी जानकारी मिली थी कि बाहर से काॅलगर्ल इस लाॅज में आकर रूकती है. इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लाॅज में ही उपलब्ध कराई जाती थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खरसिया थाना प्रभारी संभाल रहे प्रशिक्षु . पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है. लाॅज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.

Raigarh News पुलिस लाॅज के सारे रिकार्ड को जब्त कर लड़कियों और लाॅज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है.

Related Articles

Back to top button