Raigarh News: रायगढ़ में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान

Raigarh News राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले कर्नाटक से परिणाम आए हैं, जहां पर कांग्रेस के तीन राज्यसभा उम्मीदवारों को जीत मिली है। जीतने वाले उम्मीदवार, अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर हैं। अजय माकन ने 47, नासिर हुसैन ने 46 और जीसी चंद्रशेखर ने 46 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत हासिल की है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी शुरू होते ही एक बार फिर से जंगली हाथियों का उत्पात शुरू हो चुका है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने आधे दर्जन से अधिक किसानों की फसलों को क्षति पहुंचाया है। साथ ही धान खरीदी केन्द्र में भी 2 जंगली हाथियों ने 4 बोरी धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाया है।
Read more: Cg News: अग्निवीर भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, फटाफट जान लें अपडेट
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गर्मी शुरू होते ही रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे जंगली हाथियों का रूख गांवों की ओर हो जाता है। भोजन और पानी की तलाश में भटकते-भटकते जंगली हाथी कभी भी गांव में दस्तक देकर जमकर तबाही मचाते हुए वापस जंगलों में लौट जाते हैं।
बीती रात दो जंगली हाथियों ने दस्तक दी
इसी क्रम में रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर बंगुरसिया गांव के धान खरीदी केन्द्र में बीती रात दो जंगली हाथियों ने दस्तक दी। जहां जंगली हाथियों ने धान खरीदी में रखे 4 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है।
खेतों की हरियाली से आकर्षित होते हैं हाथी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पतझड़ लगते ही जंगली हाथी गांव तक पहुंचते हैं। खेतों में लगी हरी भरी फसल के अलावा धान की खुशबू जंगली हाथियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिससे हाथी फसल नुकसान पहुंचाते रहते हैं।
धान की बोरियों को अंदर रखने कहा गया
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में 30 से 40 बोरी धान बाहर में रखा हुआ था। बीती रात जंगली हाथियों ने यहां चार बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है। सुबह धान खरीदी केन्द्र के लोगों को धान को अंदर रखने को कहा गया है।
82 जंगली हाथी कर रहे विचरण
जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ और छाल रेंज में इन दिनों 67 जंगली हाथियों का दल अलग-अलग विचरण कर रहा है। इस दल में 14 नर, 36 मादा और 17 शावक शामिल हैं। इसमें छाल के कुडेकेला में 14, छाल में 12, लैलूंगा के चिंगारी में 15 के अलावा बोरो में 12 जंगली हाथी की मौजदूगी है।
इसके साथ ही अलग-अलग गांवों में भी जंगली हाथियों की मौजूदगी है। इसी तरह रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगलों में इन दिनों 15 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं, जिसमें 7 नर, 5 मादा व 3 शावक शामिल है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र को मिलाकर जिले में 82 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।
फसलों को नुकसान पहुंचाया
Raigarh News जंगली हाथियों ने बीती रात आमापाली में धान की फसल, नागदरहा में धान की फसल, बांसाझार में धान की फसल, लैलूंगा रेंज के गंजपुर में दो किसानों की आलू और गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। इसी तरह रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया में जंगली हाथी ने धान की बोरी के अलावा मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाया है।