Raigarh News: रायगढ़ में फिल्मी स्टाइल में लूट कर भागे 6 हथियारबंद बदमाश – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में फिल्मी स्टाइल में लूट कर भागे 6 हथियारबंद बदमाश

Raigarh News रायगढ़ : शहर के बीच मुख्य मार्ग पर फिल्मी स्टाइल में लूट का एक मामला सामने आया है। शुक्रवार रात लगभग 10.15 बजे ढिमरापुर से भगवानपुर रोड पर वृंदावन के नजदीक मुख्य मार्ग पर 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने कैम्पर (मालवाहक) रुकवा कर उसके ड्राइवर और हेल्पर को बंधक बनाया और गाड़ी समेत ले गए। कैम्पर में चार ड्रम में एक हजार लीटर डीजल था। सुबह कैम्पर जोरापाली के नजदीक खरसिया रोड पर खड़ा पाया गया। ट्रांसपोर्टर ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है, मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Raigarh News
Raigarh News

Read more: Raigarh News: शादी करूंगा कह कर ले गया जंगल में और वहां किया रेप, अब रायगढ़ पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Raigarh News: ट्रांसपोर्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात सवा 10 बजे उसके कैम्पर क्रमांक सीजी 13 एबी 1910 का ड्राइवर चंद्रशेखर व उसका हेल्पर घड़ी चौक स्थित ट्राइबल अपेक्स पेट्रोल पंप से 4 ड्रम में कुल 970 लीटर डीजल लेकर भूपदेवपुर के पास स्थित डोंगाढकेल जा रहे थे। वृंदावन कॉलोनी के नजदीक मुख्य मार्ग पर अचानक स्कूटर सवार 5-6 नकाबपोश युवकों ने पहुंचे और गाड़ी रोकी। चालक से मारपीट की और अपने स्कूटर पर बैठा लिया। बदमाशों में एक ने गाड़ी चलाई और अज्ञात जगह पर ले गए। शनिवार सुबह आसपास के क्षेत्रों में उक्त वाहन की तलाश की जा रही थी। गाड़ी नेशनल हाइवे के किनारे जोरापाली के पास लावारिस मिली। गाड़ी में डीजल नहीं था। इससे पहले भी जिले की अलग-अलग सड़कों पर डीजल चोरी, हाइवे पर ड्राइवरों से लूट के मामले सामने आते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button