Raigarh News: रायगढ़ में पदस्थ सहायक कलेक्टर युवराज मरमट ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी. मोनिका से की कोर्ट मैरिज, सादगी से बंधे परिणय सूत्र में

Raigarh News रायगढ़, 21 अगस्त 2023/रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी श्री युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे।
Read more: रद्द हुई ये तीन स्पेशल ट्रेनें, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट
Raigarh News कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।



