रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News रायगढ़ जिले में 2 दिन रहेगी दारु भट्टी बंद, देखें कौन कौन सा दिन बंद रहेगी दारू दुकाने

Raigarh News रायगढ़, 4 अगस्त 2022/ शासन द्वारा मोहर्रम 9 अगस्त एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने उक्त शुष्क दिवसों पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।




