Raigarh News: रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को कुचला,मौके पर हुई मौत,गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
A speeding trailer crushed a villager in Raigarh district, he died on the spot, angry people created a blockade by keeping the dead body on the road.

Raigarh News छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पूरा मामला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तकरीबन 5 बजे सामारूमा निवासी पंचू यादव (60) साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच घरघोड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को सड़क पर ही रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी है।
Read more: DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर आया बड़ा अपडेट,सैलरी में आएगा बड़ा उछाल
ट्रेलर को छोड़कर भागा ड्राइवर
इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शाम 5 बजे की घटना है। घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
आए दिन हो रहे सड़क हादसे
Raigarh News बता दें कि रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग की हालत बीते कई साल जर्जर है। 24 घंटे इस मार्ग पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं। साथ ही भारी वाहनों की वजह से जाम के हालात रहते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



