रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिले के खैरपुर पंचायत के किंशु कुमार ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सरपंच श्यामसुंदर सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया बधाई

Raigarh News: Prashant Tiwari: रायगढ़ जिले से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर खैरपुर ग्राम पंचायत से एक पंच का लड़का छत्तीसगढ़ में नहीं पूरे देश में किया नाम रोशन जी हां हम बात कर रहे हैं रंजन सिंह के पुत्र किंशु कुमार के बारे में इंजीनियरिंग छोड़ देश सेवा में हुए शामिल एक छोटा सा परिवार से कैसे तय किया सफर जाने पूरी जानकारी रायगढ़ जिले के खैरपुर ग्राम पंचायत से रंजन सिंह के पुत्र किंशु कुमार ने अपने मेहनत एवं लगन से सेना में लेफ्टिनेंट बन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है I देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद शनिवार १० दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह परेड में आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए I दीक्षांत समारोह परेड में अपने बेटे के कंधे पर माता-पिता ने स्टार लगाकर उनके माथे को चुम ख़ुशी जाहिर की I

 

लेफ्टिनेंट किंशु कुमार के सेना में सम्मिलित होने से पूर्व लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता जैसे कई चरण के साक्षत्कार में उत्तीर्ण करने के बाद इनका चयन किया गया I लेफ्टिनेंट किंशु के भारतीय सेना में शामिल होने पर पुरे खैरपुर ग्राम पंचायत समेत रायगढ़ जिले में हर्ष का माहौल है I इनकी माता सुजाता सिंह के अनुसार होनहार बेटे ने सेना में शामिल होकर हम सबको गौरवांवित होने का मौका दिया है I ज्ञातव्य है कि लेफ्टिनेंट किंशु की प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज के कुचायकोट में तथा स्कूली शिक्षा रायगढ़ के ओ. पी. जिंदल स्कूल में हुई है I इनकी माता खैरपुर पंचायत में पंच है I पिता जिंदल स्टील में कार्यरत है I

Read more:दिल्ली दौरे पर CM बघेल, कल PM से करेंगे मुलाकात

लेफ्टिनेंट किंशु ने बताया कि इस सफलता में उनके माता-पिता और मामा धीरज सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Raigarh News: इंजीनियरिंग में सफलता पाने के बावजूद देश सेवा को अपना ध्येय मान कर आज यह मुकाम प्राप्त हुआ है I यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे तीन साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे तथा एक वर्ष भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में कड़े प्रशिक्षण के बाद देश सेवा करने का यह मौका मिला है। उनके दादा द्वारिका नाथ सिंह, नाना रविंद्र प्रसाद सिंह (निवर्तमान, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी), नानी शांति देवी , मामा अनुराग सिंह , धीरज सिंह , भाई अनूप ने देहरादून में जाकर उनके दीक्षांत समारोह परेड में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button