Raigarh News: रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग, प्रसाद लेने गई उसके बाद हुआ ऐसा घटना…
Raigarh News: रामलाला मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन 28 से 4 दिसंबर तक आयोजित है। इस दौरान कथा सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। 30 नवंबर को कथा सुनने के बाद प्रसाद लेने गई महिला के साथ चैन स्नैचिंग हो गई। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक लोग अपने घर के लिए चले गए। कथा स्थल में महिला ने काफी देर से सोने की चैन की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला
Read more: इस राज्य में जारी हुआ आदेश…सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान
Raigarh News: छोटे अतरमुडा रायगढ़ की रहने वाली महिला अपने पड़ोस की दो अन्य महिलाओं के साथ कथा सुनने रामलाला मैदान पहुंची थी। कथा समापन के बाद रात साढ़े 7 से 8 बजे के बीच प्रसाद वितरण के समय भीड़ होने से गले में पहने 16 ग्राम सोने की चैन कीमत लगभग 50 हजार किसी ने चोरी कर ली। परिवार से सलाह के बाद पीड़िता ने इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई है।



