Raigarh News: रायगढ़ के यह गणेश पंडाल मैं पहुंचे IG रतनलाल डांगी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ के यह गणेश पंडाल मैं पहुंचे IG रतनलाल डांगी

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए 1 सितंबर को रायगढ़ आ रहे है।इसके पहले ही बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी 31 अगस्त की रात रायगढ़ पहुंचे जंहा उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस व्यवस्था का जायज़ा लिया।शहर के विभिन्न गणेश पंडाल पहुंचकर उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

उर्फी की प्रसिद्धि से राखी सावंत को हो रही जलन? मीडिया के सामने कह दी यह बात

मुख्यमंत्री के रायगढ़ आगमन को लेकर प्रशाशनिक तैयारिया पूरी हो चुकी हैं।प्रदेश के मुखिया का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठा रही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी रायगढ़ पहुंच चुके है। चूंकि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है ऐसे में बुधवार रात को रायगढ़ पहुंचे बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी शहर के गणेश पंडाल पहुचकर भगवान गणेश का आर्शीवाद लिया।उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।आईजी रतनलाल डांगी ने पंडाल में पहुंचकर युवाओ का उत्साह वर्धन किआ।उन्होंने गणेश पंडाल में आए आमजनमानस से चर्चा की और जिला पुलिस की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। रतनलाल डांगी ने पंडाल में मौजूद महिलाओ और युवतियों से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करने की अपील की।गणेश पंडाल पर बजने वाले डीजे को तय समयसीमा में ही चलाने के निर्देश भी इस दौरान आईजी ने दिए।शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में दर्शन करने पहुंचे आईजी रतनलाल डांगी के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर कोतवाल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button