Raigarh News: यूपी का कबाड़ी खरीदता था मालगाड़ी से चोरी हुए पार्ट्स

Raigarh News रायगढ़, 9 अप्रैल। रेलवे पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एक ऐसे कबाड़ी के कब्जे से मालगाड़ी के चोरी हुए पार्ट्स को बरामद किया है, जिसे वे किराए के दुकान में छिपकर रखा था। आरपीएफ के सक्ती क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से रेलवे की सम्पत्ति चोरी करने वालों में हड़कम्प मच गया है।
इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि रेलवे की सम्पत्ति उड़ाने वालों के खिलाफ मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। ऐसे में मुखबिर से भनक लगी कि सरहदी सक्ती जिले के डीबी पावर बाड़ादरहा के पास टीकाराम राठिया के यहां किराए का मकान लेकर कबाड़ी कारोबार करने वाले मूलतः उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले के मैदाहा थानांतर्गत ग्राम माचा-कमरिया निवासी मोहम्मद अब्बास वल्द इलियास खान अपने दुकान में रेलवे से चोरी हुए सामानों को छिपा रखा है।
Read more: इन राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, आज से देशभर में मॉकड्रिल
फिर क्या, उप निरीक्षक संजय कुमार ने सुरक्षा गार्ड प्रेमचन्द्र साहू के साथ बाड़ादरहा जाकर मो. अब्बास को नोटिस देकर उसके कबाड़ दुकान की जांच की तो प्लास्टिक की 2 बोरियों में 195 किलो लोहे के ऐसे सामान बरामद हुए, जो मालगाड़ी के बोबर्न में फिटिंग किया जाता है। वर्दीधारियों ने अब्बास को रेलवे सम्पत्ति के भंडारण के वैध दस्तावेज भी मांगा तो वह बगले झांकने लगा। यही वजह रही कि मौके पर जब्त रेलवे संम्पति की नापतौल के बाद आरपीएफ ने कबाड़ी के विरुद्ध रेल सम्पत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।
*12 रुपए किलो में खरीदता था माल*
Raigarh News आरपीएफ ने सख्ती बरती तो गोलमटोल जवाब देकर वर्दीधारियों को उलझाने वाले अब्बास ने खुलासा किया कि वह फेरी वालों से 12 रुपए प्रति किलो के दर से लोहे का सामान खरीदता है। यही नहीं, चोरी के माल को खपाने के लिए अब्बास ने 15 रोज पहले ही टीकाराम राठिया से 2 हजार रुपए में दुकान किराया लिया था।



