Raigarh News: मेहमानी में आए सिरफिरे ने युवक की गर्दन में पत्थर मारकर की हत्या – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मेहमानी में आए सिरफिरे ने युवक की गर्दन में पत्थर मारकर की हत्या

Raigarh News रायगढ़, 23 दिसंबर। मेहमानी में आए एक सिरफिरे अधेड़ ने तालाब में नहाने के दौरान बेवजह गाली-धमकी देते हुए युवक की पिटाई के बाद गले में पत्थर से इस कदर हमला किया कि उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद में कत्ल का यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि रैरुमा चौकी अंतर्गत ग्राम धर्मपुर निवासी सुकलाल पंडो आत्मज बंधन राम (30 वर्ष) अपने रिश्तेदार गुहाराम पंडो के साथ विगत 20 दिसंबर की दोपहर लगभग 3 बजे कौवहाधरहा खेत के पास तालाब में नहाने गया था। वहीं, पड़ोसी गांव केखरानारा से मेहमानी में आने वाला दुखीराम पंडो पिता मंगलू (58 साल) बेवजह गाली देने लगा। सुकलाल ने मना किया कि मानसिक रोगी की तरह हरकते करने वाले दुखीराम जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई करने लगा।

Read more:Raigarh News: एसईसीएल जामपाली माइंस में दिनदहाड़े 2 युवकों ने कोल ट्रांसपोर्टर को मारा चाकू
यही नहीं, मारपीट से मन नहीं भरा तो दुखीराम ने पत्थर उठाया और उसे जख्मी सुकलाल की गर्दन के पास दे मारा। गुहाराम ने बीचबचाव कर किसी तरह सुकलाल को घर लेकर पहुंचा और परिजनों के साथ उसे धरमजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुकलाल को रायगढ़ रेफर कर दिया। फिर, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करने पर सघन उपचार के बावजूद आखिरकार सुकलाल ने बुधवार को दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई।

Read more:Raigarh News: BR ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान

Raigarh News: चूंकि, रैरुमा पुलिस वारदात के चश्मदीद गुहाराम पंडो की रिपोर्ट पर सिरफिरे दुखीराम पंडो के विरुद्ध पहले ही भादंवि की धारा 294, 323, 506 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर चुकी है, इसलिए अब इसे 302 में परिवर्तित करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button