Raigarh News: महापल्ली में शनिप ने लगाई पुलिस जन चौपाल

Raigarh News रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली में थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पुलिस अधीक्षक मीणा जी के निर्देशानुसार वृहद जन चौपाल लगाई । ग्रामीणों व बच्चों को गुड टच और बेड टच को लेकर जानकारी दी ,उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षक हो या फिर पड़ोसी या कोई और रिश्तेदार अगर किसी बच्ची के साथ गलत तरीके से छूता है या व्यवहार देता है तो यह गलत है । अपने बच्चों से इस तरह की घटनाओं की जानकारी लेते रहना चाहिए। गांव में शराब बेचने व पीने की बात इस जन चौपाल में सामने आई जिसको लेकर थानेदार ने गांव में पुलिस की मोबाईल नम्बर जारी करने व सूचना देने की बात कही ।चूंकि ग्रामीणों ने यह बताया कि कोई अगर नाम बता देगा तो उनके जान खतरा है।पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखी जायेगी।गांव में किराए के मकान लेकर रहने वाले लोगों की भी बायोडाटा रखने के लिए मकान मालिकों को हिदायत दी गयी वही ग्राम कोटवार को भी बाहर से मेहमान आने वाले लोगो की भी जानकारी रखने के लिये निर्देशित किया गया। किसी तरह की गुंडागर्दी ,शराब पीकर उत्पात मचाने वालो की सूचना पुलिस को देने की जानकारी दी गयी ।इस जन चौपाल में शनिप रात्रे थाना प्रभारी ,दिनेश बोहिदार उप निरीक्षक ,सतीश पाठक हवलदार, लोमस सिंह हवलदार, राजश्री वैष्णव महिला हेड कांस्टेबल तथा चूड़ामणि गुप्ता आरक्षक सहित सरपंच अनंतराम चौहान ,जनपद सदस्य अशोक निषाद ,पूर्व सरपंच टेकचंद गुप्ता ,सेवानिवृत्त शिक्षक टंकधर प्रधान ,वरिष्ठ पत्रकार शेषचरण गुप्त सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे ।
Raigarh News: प्रदेश के वायरोलॉजी लैब के परिचालन के लिए तैयार हुई गाइडलाइन



