Raigarh News: मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु की गई बसों की व्यवस्था – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु की गई बसों की व्यवस्था

Raigarh News रायगढ़, 14 नवम्बर2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मतदान दलों के सुविधानुसार सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे अपने निर्धारित स्थल से सामग्री वितरण केन्द्र के लिए रवाना होगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया से रायगढ़ केआईटी कालेज तक 10 बसों की व्यवस्था की गई है। जो तहसील कार्यालय परिसर खरसिया से 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे रायगढ़ केआईटी कालेज के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार पुसौर से केआईटी कालेज तक 5 बसों की व्यवस्था की गई है। जो दोपहर 12 बजे बोरोडीपा मैदान पुसौर से केआईटी कालेज के लिए रवाना होगी।

Read more: Raigarh News: कलेक्टर व एसएसपी के साथ सुरक्षाबलों ने किया शहर में फ्लैग मार्च

Raigarh News: इसी तरह रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय मैदान कुंजारा लैलूंगा से 5 बस, जनपद पंचायत परिसर घरघोड़ा से 5 बस, तहसील कार्यालय परिसर तमनार से 5 बस, डाईट मैदान धरमजयगढ़ से 10 बसे दोपहर 12 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होगी। तहसील कार्यालय परिसर खरसिया से 5 बस, बोरोडीपा मैदान, पुसौर से 5 बस, केआईटी कालेज रायगढ़ से 5 बस, रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय मैदान कुंजारा लैलूंंगा से 5 बस तथा तहसील कार्यालय परिसर तमनार से 4 बस दोपहर 12 बजे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त मतदान दल के सदस्यों को रायगढ़ जिला मुख्यालय में ठहरने में कोई समस्या हो तो लाइवलीहुड कॉलेज गढ़उमरिया और रैन बसेरा रायगढ़ में रुक सकते हैं।

Related Articles

Back to top button