Raigarh News: मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली बैठक – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली बैठक

Raigarh News रायगढ़, 14 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण तथा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी इस बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदान केन्द्रों से निर्धारित न्यूनतम दूरी एवं अधिकतम मतदाता संख्या आदि मापदण्डों के अनुरूप मतदान केन्द्रों को स्थापित करने एवं पूर्व स्थापित मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। जिससे मतदाताओं को मतदान के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित सुविधाएं प्राप्त हो सके। इस दौरान नये मतदान केन्द्र, भवन व स्थल परिवर्तन, मतदान केन्द्रों के विलोपन एवं नाम परिवर्तन, मतदान केन्द्र के अनुभाग स्थानांतरण का प्रस्ताव एवं अनुभाग का नाम परिवर्तन के प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा राजनीतिक दलों से उनके सुझाव मांगे गये जिसे निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके।

Raigarh news
Raigarh news

कलेक्टर श्री गोयल ने इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे तथा विलोपन के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे नये मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वा सके तथा ऐसे व्यक्ति जिनका नाम यहां दर्ज है किन्तु वे स्थायी रूप से कहीं और निवासरत हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है तो उनके नाम को पूरी प्रक्रिया का पालन कर विलोपित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ बूथ स्तर पर कार्य करेंगे।

Read more: लोकसभा घुसपैठ केस में 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड,आरोपियों ने डेढ़ साल पहले बनाया था संसद में घुसने का प्लान

Raigarh News कलेक्टर श्री गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा घोषित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के संबंध में आगे जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के लिए 21 दिसम्बर 2023 की तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह पुनरीक्षण के पूर्व गतिविधियां पूर्ण करने हेतु 20 दिसम्बर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक, एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा/आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। 13 एवं 14 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन होगा। दावा/आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में श्री विलिस गुप्ता, श्री मनीष पाण्डेय, श्री गोपाल बापोडिय़ा, श्री आशीष शर्मा, श्री प्रिंकल दास सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button