रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: बेरोजगारों को रोजगार देने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप महा रोजगार मेले का आयोजन कराना रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा की शानदार पहल-राकेश पाण्डेय

Raigarh News प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव राकेश पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी करके रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के द्वारा आयोजित महा रोजगार मेले को एक शानदार पहल बताया है युवा नेता ने कहा है कि रायगढ़ एक ओधोगिक नगरी है यहां पर रोजगार की बहुत सारी संभावना है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप रायगढ़ कलेक्टर के द्वारा बेरोजगारों को राहत दिलाने हेतु ऐसे रोजगार मेले का आयोजन कराना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जी की इस आयोजन हेतु युवा कांग्रेस संगठन बहुत सारी बधाई देती है और तकनीकी और ग़ैर तकनीकी पदों के भर्ती हेतु युवाओं से अपील करती है 4 अप्रैल को तमनार में अधिक से अधिक युवा साथी इस महा रोजगार मेले में शामिल हो।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button