रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: बारिश भी अमृत महोत्सव के उत्साह को कम न कर सकी बारिश के बावजूद मुस्लिम समाज द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

Raigarh News रायगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे शहर में विभिन्न समाज विभिन्न संस्थानों के द्वारा मनाया गया रायगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा अमृत महोत्सव को स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को समर्पित करते हुए रायगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंदे अली फातमी जिनके नाम से शहर के सर्किट हाउस के पास बंदे अली फातमी नगर बसा है वहां तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में बारिश में बाधक नहीं बन सकी लगातार बारिश के बावजूद सैकड़ों लोगों ने बंदे अली फातमी नगर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन कर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा राजमहल, चांदनी चौक, पैलेस रोड गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा , किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय पहुंची। लगातार हो रही बारिश के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान आजादी के दीवानों को याद करते हुए नारे लगाए गए। विशेष कर स्वतन्त्रता संग्राम में रायगढ़ शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर तथा गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन व्यक्त किया गया। मुस्लिम समाज ने देश की महापुरुषों को याद करते हैं हुए रायगढ़ की माटी से स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले बंदे अली फातमी और पंडित किशोरी मोहन त्रिपाठी को समर्पित कर इस बात को भी रेखांकित करने की कोशिश की गई साथ ही शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में तोड़ा राम जोगी, रामकुमार अग्रवाल, दयाराम ठेठवार को भी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज की भागीदारी रही सभी के समन्वित प्रयास से हमें आजादी नसीब हुई है। फिरका परस्त ताकतें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मंशा के विपरीत देश में नफरत फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं उसका जवाब तिरंगा यात्रा के माध्यम से दिया गया।

Related Articles

Back to top button