रायगढ़

Raigarh News: फ्लाईएश के अवैध परिवहन व निपटान पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 उद्योगों पर 6.28 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 5 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में लगातार कार्यवाही के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में 20 से 31 अगस्त 2023 के मध्य रायगढ़ जिले में सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध निपटान एवं समुचित व्यवस्था बिना परिवहन पर कार्यवाही की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ श्री अंकूर साहू ने बताया कि फ्लाई ऐश के अवैध अपवहन करने पर 02 उद्योगों के विरूद्ध रूपये 3 लाख 40 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई एवं फ्लाई ऐश के समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना परिवहन पर 01 उद्योग के 2 वाहनों पर 78 हजार रूपये क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

 

Read more: मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का उद्बोधन

Raigarh News साथ ही 01 उद्योग पर मानक सीमा से अधिक उत्सर्जन किये जाने पर 2 लाख 10 हजार रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर कॉल कर फ्लाइएश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button