Raigarh News: फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर साइबर टीप लाइन पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक आईडी से बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति नरेश पटवा पिता शिवदयाल पटवा निवासी बजरंगपारा रायगढ़ पर धारा 67 (ख) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Read more: छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी

Raigarh News एनसीआरबी नई दिल्ली से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर को प्राप्त हुये जिले से संबंधित साइबर टीप लाइन पर जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है । गत दिनों साइबर सेल रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली को जांच के लिये भेजे गये सायबर टीप लाइन की जांच थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा किया गया, जांच पर सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो संदेही मोबाइल धारक का पतासाजी किया गया जो नरेश पटवा निवासी बजरंगपारा वार्ड नंबर 13 रायगढ़ का होना गया तथा शेयर की गई कंटेट भी आपत्तिजनक पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी एवं संजय तिवारी की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button