रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News :प्लांट कर्मी के सूने घर का ताला तोड़ चोरो ने नकदी व जेवर समेत दो लाख रूपये किये पार

Raigarh News: रायगढ़ : रामभाठा कैलाशनगर निवासी एक प्लांट कर्मी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने 22 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए । परिवार 30 दिसंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा में भागवत सुनने गया था। 31 दिसंबर की शाम को लौटे तो ताला टूटा मिला।

Read more: ग्रीटिंग कार्ड के लिए पैसा न मिलने पर नाराज नाबालिग ने लगा ली फांसी..

Raigarh News : जानकारी के मुताबिक सतीश यादव 30 दिसंबर शाम 4 बजे के करीब सपरिवार घर में ताला बंद कर सरसींवा गए थे। 31 दिसंबर की शाम लगभग 6.45 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। बेडरूम में रखी लोहे की आलमारी व लॉकर में रखे सोने और चांदी के गहने एवं जेवर मौके से गायब मिले।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button