रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का जिला स्तरीय आयोजन 12 सितम्बर को

Raigarh News रायगढ़, 7 सितम्बर 2022/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का जिला स्तरीय आयोजन 12 सितम्बर 2022 को प्रात:10 बजे से शासकीय आईटीआई रायगढ़ में किया जाएगा। इस मेले में जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के द्वारा ऑन द जॉब टे्रनिंग, अप्रेंटिसशिप योजना तथा प्रशिक्षण उपरांत नियोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही संपादित किया जाएगा। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर अप्रेंटिसशिप मेला में भाग ले सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button