Raigarh News: पुसौर में 20 लीटर और छाल में 12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये रिमांड पर

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री पर कार्यवाही के क्रम में कल थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम साम्हरसिंघा में रहने वाले विक्रम सिंह राजपूत के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रम सिंह राजपूत अवैध रूप से घर पर महुआ शराब बिक्री करता है । शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी अपने घर के परछी से करीब *12 लीटर महुआ शराब* लाकर पेश किया गया । आरोपी विक्रम सिंह राजपूत पिता किशुन सिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष साकिन साम्हरसिंघा जिला रायगढ़ पर थाना छाल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59 (क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Read more:RGHNEWS पर सिर्फ ही एक क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…
Raigarh News वहीं आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना पुसौर के प्रधान आरक्षक श्याम दास महंत और आरक्षक लक्ष्मी पटेल द्वारा महादेव तलाब पुसौर के पास घेराबंदी कर शराब परिवहन कर रहे *आरोपी दिलीप सारथी पिता जगमोहन सारथी उम्र 38 साल निवासी पुसौर* के पास से दो 10 लीटर वाली क्षमता के प्लास्टिक जरकीन में *20 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2,000* का जब्त किया गया है । आरोपी पर थाना पुसौर में धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है ।



