Raigarh News: पिकअप वाहन में सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पिकअप वाहन में सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन

Raigarh News *रायगढ़* । कल 1 मार्च को चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर ने अपने स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर पिकअप वाहन पर सागौन लकड़ी का परिवहन कर रहे ड्रायवर को नया मंगल बाजार सपिया रोड में पकड़ा गया है ।

Read more:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के पुत्रियों के विवाह के लिए 25 हजार रूपए की सहायता

Raigarh News चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छाल की तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 11 बीई 8501 में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है । वाहन चालक ईश्वर प्रसाद चंद्रा पिता भगवानु चन्द्रा उम्र39 साल निवासी किरकार थाना मालखरौदा जिला सक्ती ने वाहन को ब्रह्मानंद चौहान निवासी भुरसीडीह, बाराद्वार का होना और छाल जंगल से 16 नग सागौन लकड़ी का गोला खरीद कर गांव ले जाना बताया । ड्रायवर के पास लकड़ी के परिवहन का कोई कागजात नहीं था । चौकी प्रभारी ने वाहन स्वामी ब्रह्मानंद चौहान को तलब कर चौकी बुलाया गया । वाहन में रखी लकड़ियां चोरी की होने के संदेह पर खरसिया पुलिस द्वारा वाहन पिकअप सीजी 11 बीई 8501 मय 16 नग सागौन लकड़ी का गोला कीमती करीब ₹40,000 को धारा 102 CrPC की इस्तगासा की कार्यवाही कर डिप्टी रेंजर खरसिया के सुपुर्द किया गया है ।

Related Articles

Back to top button