Raigarh News: नही रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, आज होगी अंत्येष्टि…

Raigarh News रायगढ़, 11 अप्रैल। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा नहीं रहे। मंगलवार शाम राजधानी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उन्होंने सदा के लिए आंखें मूंद ली।
Raigarh News रायगढ़ जिले के कापू निवासी राजेश शर्मा 59 वर्ष के थे। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई पत्थलगांव और अंबिकापुर कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण की। पढ़ाई में आगे रहने के साथ वे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। यही वजह रही कि कापू जब जशपुर में था तो वे जिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे। उन्होंने जशपुर जिला उपाध्यक्ष की डोर भी सम्हाली। वहीं, कापू जब रायगढ़ में जुड़ा तो राजेश शर्मा प्रथम अध्यक्ष भी बने। जमीन से जुड़े भाजपा नेता राजेश शर्मा पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। लगभग 5 महीने पहले दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। श्री शर्मा का पार्थिव देह दिल्ली से बुधवार सुबह फ्लाइट द्वारा झारसुगुड़ा लाया जाएगा। उनके गृहग्राम कापू में 12 अप्रैल की दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। दिवंगत राजेश शर्मा के पिताश्री भी कापू के भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। श्री शर्मा 4 भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी समेत भरे पूरे परिवार मो रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
Also read Rashifal 12 April: इन 4 राशियों पर नौकरी-कारोबार में नुकसान की आशंका, पढ़ें अपना राशिफल….



