रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Sarangarh News: देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarangarh News क्षेत्र में देह व्यापार की लगातार िशकायत िमल रही थी। इसे लेकर 151 के तहत कार्रवाई गई। जिला मुख्यालय के टिमरलगा के पास कुछ महिलाओं के संदिग्ध हालत में होने की शिकायत मिली थी। देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 151 के तहत कार्रवाई की गई है। मुखबिर के सूचना पर टिमरलगा नातनाला के पास चल रहे देहव्यापार पर कार्रवाई की गई। मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद प्रकरण एसडीएम न्यायालय में भेजा गया। गौरतलब है कि लंबे समय से देह व्यापार के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। इस वजह से लोगों ने पुलिस से शिकायत की।



