रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: त्योहार से पहले बसों में बढ़ी भीड़,तीन दिन होगी परेशानी

Raigarh News दीपावली मनाने बस से घर जाने वाले लोगों को त्योहार मनाने के बाद वापस लौटने में परेशानी हो सकती है। चुनाव के लिए 4 विधानसभाओं में 234 बसों के अलावा 120 छोटे वाहनों का अधिग्रहण जिला निर्वाचन विभाग करेंगे।

ऐसे में शहर से गांव आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। बसों का अधिग्रहण 15 से 17 नवंबर तक होगा। 18 तारीख से फिर से परिचालन बहाल हो सकेगी। अभी से दीपावली को लेकर शहर पहुंचने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिन रूटों में केवल बस की सुविधा है, उस पर यात्रा करने वाले लोगों को दूसरे साधन की व्यवस्था करनी होगी। दीपावली के चार दिन बाद जिले में दूसरे चरण में विधानसभा का चुनाव 17 नंवबर को होने है। 14 नंवबर की शाम तक अधिकांश लोकल बसें निवार्चन कार्य के लिए अधिग्रहण कर ली जाएंगी। इससे जशपुर, पत्थलगांव, अंबिकापुर, सुरजपुर, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर व ओडिशा की ओर जाने वाली बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो जाएगा।

Read more: धनतेरस में शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि जानें यहां

Raigarh News: 20 सिटी बसें मिली थी सिर्फ पांच ही चल रही नगर निगम को 20 सिटी बस मिली थी। जिसमें कोरोना के बाद अधिकांश सिटी बस खराब हो गई। जिले के बड़े दो बस संचालक को 10-10 बसे दी गई थी। वर्तमान में केवल 5 बसें ही चल रहे है। बाकी गैरेज में खड़ी है। खराब गाड़ियों को बनाने शासन से लाखों रुपए मिले थे। बस संचालक कहते है नगर निगम विभाग ही ध्यान नहीं दे रहा है, तो इसमें हम क्या करें।

Related Articles

Back to top button