Raigarh news: टिकट नहीं मिलने पर BJP नेता ने दिया इस्तीफा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: टिकट नहीं मिलने पर BJP नेता ने दिया इस्तीफा

Raigarh news: सारंगढ़ विधानसभा में बीजेपी ने शिवकुमारी चौहान को उम्मीदवार बनाया है। पैराशूट प्रत्याशी बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता मनोज लहरे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बसपा में शामिल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता मनोज लहरे सारंगढ़ सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर शिव कुमारी चौहान को अपना प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद से विरोध के स्वर उठने लगे।

बसपा में हुए शामिल

Raigarh news: अब चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। मनोज लहरे पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बसपा में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि मनोज लहरे को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि बसपा ने पहले ही नारायण रत्नाकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

 

Read more:;त्योहारी सीजन पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

 

Related Articles

Back to top button