Raigarh News: जिले में हो रही तेज बारिश, कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी विभागों को अलर्ट पे रखा.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: जिले में हो रही तेज बारिश, कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी विभागों को अलर्ट पे रखा..

Raigarh News रायगढ़, 26 जून 2023/ रायगढ़ जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनती है वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर जिले में बाढ़/अतिवृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये जिला कार्यालय रायगढ़ में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें दूरभाष नंबर 07762-223750 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है।

 

Read More रेलवे, नौसेना, पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग में भर्तियां, तुरंत करें आवेदन…

 

Related Articles

Back to top button