रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: जिले में हुए दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, इतने लोग हो गए घायल, प्लांट से निकल कर जा रही थी बस,पढ़ें पूरी खबर

Raigarh News: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से सटे पड़ोसी राज्य के झाड़सुगुड़ा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां एक स्टील कंपनी कि बस का भयानक एक्सीडेंट हुआ है।बताया जा रहा है की लोगों से भरी बस को एक ट्रेलर ने ऐसी टक्कर मारी कि बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई एवं 23 लोग घायल हो गए है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि बस जेएसडब्ल्यू भूषण के कर्मचारियों को ड्यूटी से वापस लेकर जा रही थी।

झाड़सुगुड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सारसमल चौक थाना खेलखुलोई के पास घटित हुई है। जहां पर एक 16 चक्का ट्रक ने जेएसडब्ल्यू भूषण की शिफ्ट बस को जोरदार टक्कर मार दी। जेएसडब्ल्यू भूषण स्टील की यह बस शाम 6:00 बजे की शिफ्ट को लेकर वापस जा रही थी। तभी सारसमल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के पीछे का ऐसा बुरी तरीके से चकनाचूर हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। मौत का भी सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।

Raigarh News: पुलिस ने बताया की उस बस में 46 लोग सवार थे। जैसे ही बस बायपास पहुंची उसी समय सामने की दिशा से अति हुई ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह रगड़ दिया। खिड़की के सीट पर बैठे पैसेंजर उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Read also: Raigarh News: 220 के.व्ही. विद्युत टावर में लगे लोहे का एंगल चोरी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button