Raigarh News: जिले में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: जिले में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन

Raigarh News *रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ रायगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार आज मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन किया गया। सारंगढ़ जिले के पोस्ट सरिया ग्राम लुकापारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की निवासी है श्रीमती फूलो प्रधान, जिनकी उम्र 57 वर्ष है, जो अपने घुटनों में सीवियर अर्थराइटिस (गंभीर गठिया) की समस्या से काफी दिनो से जूझ रही थी और चलने में असमर्थ थी।

Raigarh news
Raigarh news

Read more: Raigarh News: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पर कोतरारोड़ थाने में अपराध दर्ज

Raigarh News: जिला सारंगढ़ से बरमकेला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही द्वारा उनको रायगढ़ जिला अस्पताल में रिफर किया गया। जिसके उपरांत मरीज किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह् सिविल सर्जन डॉ.आर.एन.मंडावी के मार्गदर्शन से डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ.दिनेश पटेल, द्वारा मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का सफल आपरेशन घुटना प्रत्यारोपण किया गया। इस आपरेशन को सफल बनाने में एनीथिसिया डॉ.पद्मलोचन पटेल, डॉ.उषा किरण भगत, ओ.टी. की सिस्टर सरिता के सहयोग से आपरेशन सफल पूर्वक किया गया।

Related Articles

Back to top button