Raigarh News: जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 75वॉ गणतंत्र पर्व
जिंदल पावर एक जिम्मेदार आर्गेनाइजेशन, जो राष्ट्र निर्माण के सदैव कटिबद्ध

Raigarh News: इस अवसर पर अपने स्वयं के सारगर्भित सम्बोधन में श्री छवीनाथ सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों को 75वाँ गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व और हर्ष का दिन है। इसकी आन, बान एवं शान के लिए हमें सदैव तत्पर व समर्पित रहना है। जेपीएल तमनार आप सभी के सहयोग से अपने सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के साथ साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन कर रही है।
Read more: Raigarh News: आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जेएसपी की अहम भूमिका: नवीन जिंदल
Raigarh News : श्री छवीनाथ सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को गरीमामय उपस्थिति प्रदान करने के लिए साधुवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्र व राष्ट्रध्वज के सम्मान सदैव समर्पित रहने का आग्रह किया। इस गरीमामय कार्यक्रम के दौरान श्री गजेन्द्र रावत, श्री आर.डी.कटरे, श्री अजित राय, श्री सुनील अग्रवाला, श्री शिशुपाल सिंह, प्रमख सुरक्षा विभाग, श्री निहार रंजन पाणग्राही, श्री आर.पी.पाण्डेय, श्री सुदीप सिन्हा एवं विभिन्न विभागों क विभागाध्यक्षों की उपस्थति रहीं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन सीएसआर विभाग के श्री राजेश रावत ने किया।



