रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Raigarh News *रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने आज महिला से दुष्कर्म एवं नाबालिक बालिका से छेड़खानी के आरोप में आरोपी रमाकान्त मिंज पिता ननकीदाऊ मिंज उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोसमनारा थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़ित महिला आवेदन देकर बताई कि रमाकांत मिंज किसी केस में रायगढ़ जेल में निरूद्ध था, कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा हुआ है, इसके पति के साथ जान पहचान होने से रमाकांत का घर आना-जाना था । महिला बतायी कि रमाकांत उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया है ।

Read more: Raigarh News: गौठान से जुड़ी महिलाएं बना रही मिट्टी के बर्तन, मिट्टी से बनी वाटर बॉटल की है अच्छी डिमांड

Raigarh News वहीं आरोपी रमाकांत मिंज पर नाबालिक बालिक से छेड़छाड़ का लिखित आवेदन भी थाना कोतवाली में प्राप्त हुआ है । कोतवाली पुलिस आरोपी रमाकांत मिंज पर पृथक-पृथक महिला से दुष्कर्म और बालिका से छेड़खानी का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है ।

Related Articles

Back to top button