रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चोरी की 62 किलो छड़ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News *रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी के वार्ड कार्यालय से लोहे की छड़ चुराने वाले 3 आरोपियों को आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

सरिया (छड़) चोरी को लेकर प्रायवेट कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले नितेश ठेठवार निवासी लालटंकी चौंक द्वारा 27 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नगर निगम से वार्ड क्रमांक 6 में नाली कार्य के लिये शौर्य कंस्ट्रकशन को कार्य मिला है वार्ड में RCC नाली का कार्य चल रहा है, जिसका छड, सिमेंट आदि समान को वार्ड कार्यालय के अंदर ताला बंद करके रखा गया था जिसके छड बंडल 26-27 जुलाई की रात्रि कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया था। मामले में कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

Read more: बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

Raigarh News मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला कि तीन लड़के- आकाश चौहान, शुभम यादव और मनीष जाटवर मिलकर वार्ड कार्यालय में रखे सरिया की चोरी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर तीनों संदेहियों को पकड़ा गया तीनों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर वार्ड पार्षद कार्यालय दीनदयाल कॉलोनी से 26-27 जुलाई की रात्रि में सरिया चोरी करना कबूल किये, आरोपियों के मेमोरेंडम पर कुल 62 किलो सरिया कीमत करीब ₹5000 जब्ती कर आरोपी – (1) आकाश चौहान पिता हेमसागर चौहान उम्र 25 साल निवासी आशीर्वाद कॉलोनी वार्ड नंबर 6 ढिमरापुर चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (2) शुभम यादव पिता रविशंकर यादव 22 साल निवासी रामभांठा चर्च के आगे थाना कोतवाली (3) मनीष जाटवर और पिता सरजून जाटवर उम्र 21 साल रामभांठा जयस्तंभ चौक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button