Raigarh news: चुनाव से पहले थाना प्रभारियों ने ली निगरानी और गुंडा बदमाशों की क्लास, अपराध से दूर रहने की दी गई समझाइश – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: चुनाव से पहले थाना प्रभारियों ने ली निगरानी और गुंडा बदमाशों की क्लास, अपराध से दूर रहने की दी गई समझाइश

Raigarh news
Raigarh news

Raigarh news *रायगढ़* । आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित नवरात्र, दशहरा पर्व के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर उन्हें आचार संहिता का पालन करने और अपराधों से दूर रहने की समझाइश देने निर्देशित किया गया है ।

Read more: Raigarh news: 27.41 लाख गबन कर फरार हुआ लोक सेवा केन्द्र का संचालक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

Raigarh news: तमनार पुलिस ने मिलूपारा में पकड़ा 100 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी को आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल

Raigarh news: चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्यवाही, एकताल बेरियर पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा

Raigarh news: निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव तथा चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी द्वारा क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों सहित आपराधिक तत्वों को थाना हाजिर कराया गया । थाना प्रभारियों ने उन्हें जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी दिया गया और समझाइश दी गई कि वे अपराध से दूर रहकर शांतिपूर्वक जीवनयापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है वे तत्काल उपस्थित होंगे । जिन बदमाशों में सुधार देखा जायेगा उनके नाम सूची से हटाने एसपी महोदय को पत्राचार करेंगे और जो सक्रिय पाये गये उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button