रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चांदनी चौक फौजदारपारा में जुआ फड़ पर 4 जुआरी पकड़ाये

Raigarh News: *रायगढ़* । कल दिनांक 30.01.2023 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को फौजदारपारा चांदनी चौक पर कई लोगों के एकत्र होकर 52 पत्ती तास से जुआ खेलने की सूचना मुखबिर द्वारा दिया गया । थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ को तस्दीक कर कार्रवाई का निर्देश दिये, तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर जाकर रेड किया गया । पुलिस की घेराबंदी देखकर कुछ जुआडियान भाग गये । पकडे गये जुआडियान अशगर खान पिता ताज खान उम्र 40 वर्ष, कार्तिक यादव पिता केशव यादव उम्र 54 वर्ष, बाबूलाल देवांगन पिता जयराम देवांगन उम्र 45 वर्ष, अकबर खान पिता गुलाब खान उम्र 40 वर्ष सभी निवासी फौजदार पारा चांदनी चौक रायगढ़ के कब्जे और फड से *जुमला रकम 930 रूपये एवं 52 पत्ती ताश* जप्त कर थाना लाया गया । थाना कोतवाली में आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवई किया गया है । टीआई शनिप रात्रे द्वारा जुआरियों को भविष्य में जुआ खेलते पकड़े जाने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने की कड़ी चेतावनी देकर जमानत मुचलका पर छोड़ गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button