Raigarh News: चक्रधरनगर पुलिस ने दुकान में तेज ध्वनि से बज रहे एमप्लीफायर और साऊंड बाक्स किया जप्त, संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चक्रधरनगर पुलिस ने दुकान में तेज ध्वनि से बज रहे एमप्लीफायर और साऊंड बाक्स किया जप्त, संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही

तेज ध्वनि को लेकर मोहल्लेवालों ने की थी थाना प्रभारी से शिकायत

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे/साउंड बजाने वाले पर कार्रवाई जारी है। इस मुहिम में कल 25/01/2024 को चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा बोईरदादर चौंक पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एमप्लीफायर और साउंड सिस्टम को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Raigarh News
Raigarh News

Read more: Cg News: निर्दयी मां ने अपने ही 8 माह के मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

Raigarh News: जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को बोईरदादर चौक स्थित दुर्गा लाइट डेकोरेशन एवं साउंड सिस्टम दुकान में तेज ध्वनि को लेकर आसपास के लोगों द्वारा सुविधा होने की शिकायत किया गया । थाना प्रभारी स्वयं थाने के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, लोमश राजपूत, आरक्षक सुशील यादव, चूड़ामणी गुप्ता के साथ मौके पर जाकर तस्दीक किये । जहां दुकान संचालक एम्पलीफायर, साउंड सिस्टम में निर्धारित ध्वनि से तेज ध्वनि में गाना बजाते मिला । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को नोटिस देकर बिना अनुमति के निर्धारित ध्वनि सीमा से ध्वनियंत्रों से ध्वनि प्रदूषण करने पर दुकान में रखे एक आहूजा कंपनी का एमप्लीफायर और दो बड़े साउंड बॉक्स, वायर, पेन ड्राइव की जब्ती कर संचालक शैलेष निषाद पिता ओम प्रकाश निषाद उम्र 27 साल निवासी कोरिया दादर गोपालपुर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ के विरूद्ध धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

Related Articles

Back to top button