Raigarh news: चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्यवाही, एकताल बेरियर पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्यवाही, एकताल बेरियर पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा

Raigarh news
Raigarh news

Raigarh news *रायगढ़* । कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर इंटरेस्टेड बैरियर पर स्थौतिक दल (SST Team) कड़ी निगरानी कर रही है जिससे दिगर प्रांत से मादक पदार्थों का जिले में लाना तस्करों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है ।

Read more: PM मोदी के गाने की मची धूम…! एक ही दिन में मिले ताबड़तोड़ Views, प्रधानमंत्री ने जताया पूरी टीम का आभार

Raigarh news वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने ओड़िसा सीमा से सटे गांव में मुखबिर सक्रिय कर जिले में प्रवेश करने वाले अंदरूनी मार्गों में भी थाने के स्टाफ को निगाह रखने लगा रखा है । इसी क्रम में आज दिनांक 15/10/2023 के दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक होंडा साइन मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रायगढ़ के लिए निकाला है । थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र के एकताल बेरियर स्टाफ (एसएसटी टीम) को चौकन्ना किये साथ ही अपने थाने के पेट्रोलिंग को अंदरुनी रास्तों पर निगाह रखने निर्देशित किया । इसी दरम्यान एकताल बैरियर पर चक्रधरनगर स्टाफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल में शराब तस्करी करते पकड़ा । शराब तस्कर आरोपी राहुल जायसवाल के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं थे मौके पर बरामद की पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से ओड़िसा में बिक्री की जाने वाली – *48 नग बीयर, 8 बॉटल और 21 पाव अंग्रेजी शराब कीमत करीब 25,000/- रूपये एवं होण्डा साईन वाहन क्र0 CG 13 AM 6196 को जप्त* किया गया है । आरोपी राहुल जायसवाल पित ओम प्रकाश जायसवाल उम्र 38 वर्ष सा0 दोहरीघाट भगवानपुरा थाना दोहरी घाट जिला यदु (UP) हा0मु0 ईलामाल टाकीज के पास मंगलुडीपा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक सुशील मिंज, चंद्र कुमार बंजारे और अभय नारायण की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button