Raigarh News: घरघोडा के अमलीडीह में छठी कार्यक्रम में शामिल होने महिलाओं को लेकर जा रही पिकअप पलटी, घायलों का उपचार जारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: घरघोडा के अमलीडीह में छठी कार्यक्रम में शामिल होने महिलाओं को लेकर जा रही पिकअप पलटी, घायलों का उपचार जारी

05 महिलाओं को मेडिकल कॉलेज किया गया है रेफर, 15 महिलाओं का सीएचसी घरघोड़ा में चल रहा प्राथमिक उपचार

Raigarh News रायगढ़, 21 अप्रैल 2024/आज घरघोड़ा के ब्लॉक के अमलीडीह में महिलाओं को लेकर जा रही पिकअप पलट गई। पिकअप में लगभग 30 महिलाएं सवार थी। जो घरघोड़ा के बहिरकेला गांव से तमनार के जांजगीर गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। इस बीच अमलीडीह में यह दुर्घटना हुई। घायलों का सीएचसी घरघोड़ा में उपचार जारी है।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को घायलों के त्वरित उपचार व हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

 

Raigarh News  एसडीएम घरघोडा श्री रमेश मोर अपनी टीम के साथ अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 20 महिलाओं को चोट आई है। जिसमें से 5 महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि सबकी हालत खतरे से बाहर है। शेष 15 महिलाएं जिन्हें मामूली चोट आई हैं उनका प्राथमिक उपचार सीएचसी घरघोड़ा में जारी है। पिकअप चालक घटना के बाद फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button